नितिन गडकरी ने मुंबई में अशोक लीलैंड इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का शुभारम्भ किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 18 अगस्त 2022 को मुंबई में अशोक लीलैंड की इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस स्विच ईआईवी 22 (Switch EiV 22) का शुभारंभ किया।

अशोक लीलैंड कंपनी की स्विच ईआईवी 22 देश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर वातानुकूलित बस है जिसे भारत में डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है।

कंपनी ने बताया कि स्विच ईआईवी 22 नवीनतम तकनीक, अत्याधुनिक डिजाइन, सर्वोच्च सुरक्षा और इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ आराम सुविधाओं से लैस है।

स्विच इलेक्ट्रिक डबल डेकर सिंगल-डेकर बस की तुलना में लगभग दोगुना की संख्या में यात्रियों को यात्रा करा सकती है जिसके लिए कर्ब वेट (यात्रियों के बिना) में केवल 18 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

समकालीन स्टाइल और बेहतरीन आंतरिक (फील-गुड इंटीरियर) और बाह्य बनावट (एक्सटीरियर) के साथ, डबल डेकर का अगला हिस्सा और पिछला दरवाजा चौड़ा है, दो सीढ़ियाँ और नवीनतम सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने वाला एक आपातकालीन द्वार है।

एसी भारत की गर्म जलवायु परिस्थितियों में प्रभावी शीतलता प्रदान करता है, जबकि दी गई जगह में 65 यात्रियों के लिए अनुकूलित सीटिंग की व्यवस्था अधिकतम संख्या है। यह अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस शहरी आवागमन के लिए आदर्श है, यह प्रति यात्री सड़क, टर्मिनल और डिपो पर कम स्थान घेरती है।

error: Content is protected !!