नासा ने की सोफिया मिशन के समापन की घोषणा

Image credit: NASA

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और जर्मन अंतरिक्ष एजेंसी में उसके सहयोगियों ने सफल आठ वर्षों के मिशन के बाद, स्ट्रैटोस्फेरिक ऑब्जर्वेटरी फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (Stratospheric Observatory for Infrared Astronomy: SOFIA) मिशन को समाप्त करने का निर्णय लिया है।

  • SOFIA मिशन 30 सितंबर, 2022 के बाद सेवा देना बंद कर देगी कर देगा।
  • SOFIA एक बोइंग 747SP विमान है जिसे परावर्तक दूरबीन ले जाने के लिए बनाया गया था।
  • SOFIA ने वर्ष 2019 में अपना पांच साल का प्रमुख मिशन पूरा किया और वर्तमान में तीन साल का मिशन विस्तार पूरा कर रही है।
  • आठ वर्षों में, SOFIA ने चंद्रमा, ग्रहों, सितारों, सूर्य बनाने वाले क्षेत्रों और आस-पास की आकाशगंगाओं के अवलोकन में समय बिताया।
  • इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि वर्ष 2020 में चंद्रमा की सतह पर पानी की खोज थी।
error: Content is protected !!