नायक धनंजय कुमार सिंह को मरणोपरांत डैग हैमरशॉल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

संयुक्त राष्ट्र के झंडे तले सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले एक भारतीय शांति सैनिक नायक धनंजय कुमार सिंह को 30 मई को उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र डैग हैमरशॉल्ड मेडल (Dag Hammarskjold medal) से सम्मानित किया गया।

उनके साथ 60 से अधिक सैन्य, पुलिस और नागरिक शांति सैनिकों को सम्मानत किया गया।

नायक धनंजय कुमार सिंह ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो  में संयुक्त राष्ट्र स्थिरीकरण मिशन (MONUSCO) के साथ काम किया।

उन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह के दौरान मरणोपरांत ‘डैग हैमरस्कजॉल्ड’ पदक से सम्मानित किया गया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने यूएन महासचिव एंतोनियो गुतारेस से यह मैडल प्राप्त किया।

इस अवसर पर यूनाइटेड नेशन के तहत अपनी सेवा देने वाली भारतीय सेना की मेजर राधिका सेन (को प्रतिष्ठित जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

error: Content is protected !!