नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) सांख्यिकी रिपोर्ट 2020: शिशु मृत्यु दर में गिरावट

रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) द्वारा 22 सितंबर 2022 को जारी नमूना पंजीकरण प्रणाली (Sample Registration System: SRS) सांख्यिकी रिपोर्ट 2020 के अनुसार देश में 2014 से शिशु मृत्यु दर (IMR), अंडर 5 मृत्यु दर (U5MR) और नवजात मृत्यु दर (NMR) में कमी आई है और देश 2030 तक सतत विकास लक्ष्य (SDG) प्राप्त करने की दिशा में है।

देश में पांच वर्ष से कम उम्र के शिशुओं की मृत्यु दर (U5MR) में 2019 से तीन अंकों की (वार्षिक कमी दर 8.6 प्रतिशत) (2019 में प्रति 1,000 जीवित जन्म 35 प्रतिशत की तूलना में 2020 में 32 प्रति 1,000 जीवित जन्म)। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के 36 से शहरी क्षेत्रों में 21 तक का अंतर है।

U5MR में सबसे ज्यादा गिरावट उत्तर प्रदेश (5 अंक) तथा कर्नाटक (5अंक) में देखने को मिली है।

शिशु मृत्यु दर (IMR) में भी 2019 में प्रति 1000 जीवित जन्मों में 30 से 2020 में प्रति 1000 जीवित जन्मों में 28 के साथ 2 अंकों की गिरावट दर्ज की है (वार्षिक गिरावट दर: 6.7 प्रतिशत)।

नवजात मृत्यु दर भी दो अंकों की गिरावट आई है। यह 2019 में प्रति 1000 जीवित जन्मों में 22 थी जो 2020 में प्रति 1000 जीवित जन्मों में 20 हो गई। (वार्षिक गिरावट दर: 9.1 प्रतिशत)। यह शहरी क्षेत्रों में 12 से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 23 तक है।

छह (6) राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने पहले ही नवजात मृत्यु दर (NMR) (वर्ष 2030 तक<=12 ) का एसडीजी लक्ष्य प्राप्त कर लिया है: केरल (4), दिल्ली (9), तमिलनाडु (9), महाराष्ट्र (11), जम्मू और कश्मीर (12) और पंजाब (12) ।

ग्यारह (11) राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने पहले ही U5MR (वर्ष 2030 तक <=25 ) का एसडीजी लक्ष्य प्राप्त कर लिया है: केरल (8), तमिलनाडु (13), दिल्ली (14), महाराष्ट्र (18), जम्मू-कश्मीर (17), कर्नाटक ( 21), पंजाब (22), पश्चिम बंगाल (22), तेलंगाना (23), गुजरात (24), और हिमाचल प्रदेश (24) ।

संकेतकSRS 2014SRS 2019SRS 2020
अशोधित जन्म दर (Crude Birth Rate )21.019.719.5
कुल प्रजनन दर (Total Fertility Rate)2.32.12.0
प्रारंभिक नवजात मृत्यु दर (ENMR) – 0- 7 दिन201615
नवजात मृत्यु दर (Neonatal Mortality: NMR)262220
शिशु मृत्यु दर (Infant Mortality Rate: IMR)393028
5 वर्ष से कम बच्चों की मृत्यु दर (U5MR)453532
error: Content is protected !!