दुनिया में सबसे कम प्रजनन दर दक्षिण कोरिया ने दर्ज की है

Image credit: Wikimedia commons

दक्षिण कोरिया (South Korea ) ने फिर से दुनिया में सबसे कम प्रजनन दर (world’s lowest fertility rate ) 0.81 दर्ज की है, जिसमें संख्या एक नए निचले स्तर पर आ गई है।

दक्षिण कोरिया में प्रजनन दर पहली बार 2018 में प्रति महिला एक बच्चे से कम हो गई थी। लेकिन 24 अगस्त को, सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि यह आंकड़ा पिछले वर्ष के 0.84 से गिरकर इस वर्ष 0.81 हो गया, और लगातार छठी गिरावट है।

इसकी तुलना में, दुनिया की सबसे एडवांस अर्थव्यवस्थाओं में औसत दर 1.6 बच्चे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में 2021 का प्रजनन दर 1.6 है और जापान में 1.3 है।

कुछ अफ्रीकी देशों में, जहां प्रजनन दर दुनिया में सबसे अधिक है, यह आंकड़ा 5 या 6 है। एक स्थिर जनसंख्या (प्रतिस्थापन दर के रूप में माना जाता है) को बनाए रखने के लिए, देशों को 2.1 की प्रजनन दर की आवश्यकता होती है – इससे ऊपर का आंकड़ा जनसंख्या वृद्धि को इंगित करता है।

घटती जनसंख्या किसी देश को अत्यधिक तनाव में डाल सकती है। सार्वजनिक खर्च पर बढ़ते दबाव के अलावा स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों और पेंशन की मांग में वृद्धि के साथ, घटती युवा आबादी भी श्रम की कमी की ओर ले जाती है जो अर्थव्यवस्था को प्रभावित करती है।

error: Content is protected !!