तुर्की को अब संयुक्त राष्ट्र में तुर्किये (Türkiye) के रूप में जाना जाएगा

तुर्की (Turkey) को अब संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में तुर्किये (Türkiye) के रूप में जाना जाएगा और संगठन के अंतर सरकारी निकाय ने नाम बदलने के औपचारिक अनुरोध पर सहमति व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि उसे तुर्की से यह अनुरोध मिला था, और इसके तुरंत बाद नाम बदल दिया गया। संयुक्त राष्ट्र में नाम परिवर्तन की स्वीकृति के बाद अन्य समान संस्थाओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

  • वर्ष 2021 में तुर्की के राष्ट्रपति द्वारा शुरू किए गए रीब्रांडिंग अभियान के हिस्से के रूप में कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों से नाम बदलने के लिए कहा गया था।
  • अधिकांश तुर्क पहले से ही अपने देश को तुर्किये के नाम से जानते हैं। हालाँकि, तुर्की का अंग्रेजी रूप व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है, यहाँ तक कि देश के भीतर भी।
  • तुर्की का नाम टर्की नामक पक्षी से जुड़ा हुआ है जो पारंपरिक रूप से क्रिसमस, नए साल या थैंक्सगिविंग से सम्बंधित है।
  • कैम्ब्रिज इंग्लिश डिक्शनरी की परिभाषा में टर्की शब्द के अर्थों में से एक को ” बुरी तरह से विफल” या “बेवकूफ या मूर्ख व्यक्ति” के रूप में बताया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि तुर्की खुद को स्थानीय नाम के रूप में रिब्रांड करने की कवायद में यह परिवर्तन किया है।

कुछ अन्य देशों के नए नाम

देशों के लिए अपने नाम बदलना कोई नयी बात नहीं है। पूर्व में भी नाम बदले गए हैं। इनके कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:

  • वर्ष 2020 में, हॉलैंड ने खुद को नीदरलैंड के रूप में रीब्रांडिंग कर लिया।
  • ग्रीस के साथ राजनीतिक विवाद के कारण मैसेडोनिया ने अपना नाम बदलकर उत्तरी मैसेडोनिया कर लिया।
  • स्वाज़ीलैंड वर्ष 2018 में इस्वातिनी बन गया।
  • ईरान को पहले फारस कहा जाता था।
  • सियाम का नया नाम अब थाईलैंड है।
  • रोडेशिया का नाम बदलकर जिम्बाब्वे कर दिया गया।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

 UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

error: Content is protected !!