तिमोर-लेस्ते में भारतीय दूतावास स्थापित करने के निर्णय की घोषणा

7 सितंबर 2023 को जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में, भारत के प्रधानमंत्री ने तिमोर-लेस्ते (Timor Leste) की राजधानी दिली (Dili) में एक भारतीय दूतावास स्थापित करने के निर्णय की घोषणा की।

इस निर्णय का तिमोर लेस्ते और आसियान सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें कि तिमोर लेस्ते को 2022 में एक पर्यवेक्षक के रूप में आसियान में शामिल किया गया है।

हालांकि उसे सैद्धांतिक रूप से इसका सदस्य स्वीकार कर लिया गया है परन्तु इसका पूर्ण सदस्य नहीं बन पाया है। पुर्तगाली उपनिवेश के चार सौ वर्षों, इंडोनेशियाई कब्जे के चौबीस वर्षों और संयुक्त राष्ट्र के ट्रांजीशन प्रशासन के तीन वर्षों के बाद 2002 में तिमोर-लेस्ते एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था।

स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले यह इंडोनेशिया का एक प्रांत था। पूर्वी तिमोर, पूर्वी लेसर सुंडा द्वीप समूह में एक द्वीपीय देश है और यह मलय द्वीपसमूह के दक्षिणी छोर पर स्थित है। इसका मुख्य शहर, पेंटे मकासर, एक बंदरगाह है और इसमें एक हवाई अड्डा है।

error: Content is protected !!