टाइम पत्रिका की 2022 के विश्व के बेहतरीन स्थानों की सूची में अहमदाबाद और केरल शामिल

Ahmedabad

भारतीय शहर अहमदाबाद और केरल राज्य का उल्लेख टाइम पत्रिका की 2022 की दुनिया के महानतम स्थानों की सूची (world’s greatest places of 2022) में किया गया है। इस सूची में विश्व के ऐसे 50 स्थल शामिल हैं जहां घूमने की सलाह दी गयी है।

अहमदाबाद और केरल के अलावा इस सूची में शामिल अन्य स्थान हैं: रास अल खैमाह (संयुक्त अरब अमीरात); पार्क सिटी (यूटा, अमेरिका); सियोल (कोरिया); ग्रेट बैरियर रीफ (ऑस्ट्रेलिया); आर्कटिक; वालेंसिया (स्पेन); ट्रांस भूटान ट्रेल (भूटान); अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (बोगोटा); लोअर ज़ाम्बेज़ी नेशनल पार्क (ज़ाम्बिया) इस्तांबुल (टर्की) और किगाली (रवांडा)।

अहमदाबाद

TIME ने “भारत का पहला यूनेस्को विश्व धरोहर शहर” अहमदाबाद को हायर लर्निंग के स्थान के रूप में संबोधित किया है।

इसमें गांधी आश्रम जैसे स्थलों का उल्लेख किया गया है – जो साबरमती नदी के तट पर 36 एकड़ में स्थित है। इसके अलावा गुजरात साइंस सिटी का भी उल्लेख है जिसमें नेचर पार्क शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि एक “नई इंटरैक्टिव रोबोट गैलरी भी है जो रोबोटिक्स में नवाचार को प्रोत्साहित करती है। साइंस सिटी के नया एक्वैरियम में दुनिया भर से जलीय प्रजातियों को दिखाने की भी प्रशंसा की गयी है।

केरल

केरल को अक्सर हरे भरे आवरण, प्रसिद्ध बैकवाटर, मंदिरों, भोजन और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए ‘गॉड्स ओन कंट्री’ कहा जाता है।

अलाप्पुझा को “पूर्व का वेनिस” कहा जाता है। यह अपनी नाव दौड़, बैकवाटर, समुद्र तटों और कॉयर उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

कुरुवद्वीप या कुरुवा द्वीप वायनाड में काबिनी नदी में “आइलेट्स का समूह” है। यह बांस राफ्ट पर नाव की सवारी के लिए प्रसिद्ध है।

ऐतिहासिक बेकल किला राज्य में “सर्वश्रेष्ठ संरक्षित किला” है, जो एक समुद्र तट के बगल में स्थित है। 17वीं शताब्दी में निर्मित, यह एक विशाल कीहोल के आकार का है।

पलक्कड़ में साइलेंट वैली नेशनल पार्क को ‘सैरंध्रीवनम’ (Sairandhrivanam) भी कहा जाता है। महाभारत में द्रौपदी / पांचाली द्वारा ग्रहण की गई गुप्त पहचान – जब उसने अपने पांच पांडव पतियों के साथ कौरवों से छिपकर, यहां निर्वासन में अपना समय बिताया था।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

MORE THAN 30 QUESTIONS FORM GS TIMES UPSC 2022 PRELIMS CURRENT AFFAIRS DAILY TEST

error: Content is protected !!