झरोखा – भारतीय हस्तशिल्प /  हथकरघा, कला और संस्कृति का संग्रह

आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में संस्कृति मंत्रालय और वस्त्र मंत्रालय “झरोखा – भारतीय हस्तशिल्प /  हथकरघा, कला और संस्कृति का संग्रह” का आयोजन कर रहे हैं। यह एक अखिल भारतीय उत्सव होगा, जो 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 16 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

  • झरोखा पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा और कला एवं संस्कृति का उत्सव है।
  • इस उत्सव के तहत पहला कार्यक्रम मध्य प्रदेश के भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च, 2022 से आयोजित किया जा रहा है।
  • इसका आयोजन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा, जिसका नाम मध्य प्रदेश के गोंड राजघराने  की बहादुर और निडर रानी कमलापति के नाम पर रखा गया है।
  • यह पहला कार्यक्रम नारीत्व और कला, शिल्प एवं संस्कृति के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान  के उत्सव को समर्पित है।

GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स, पर्यावरण और टर्म्स आधारित दैनिक ऑनलाइन टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!