खाद्य संकट पर वार्षिक वैश्विक रिपोर्ट 2022

खाद्य संकट पर वार्षिक वैश्विक रिपोर्ट 2022 (Global Report on Food Crises 2022) के अनुसार, 2020 की तुलना में 2021 में वैश्विक स्तर पर लगभग 40 मिलियन (4 करोड़) अधिक लोगों ने गंभीर खाद्य असुरक्षा (acute food insecurity ) का सामना किया। खाद्य संकट पर वार्षिक वैश्विक रिपोर्ट 2022 ‘ग्लोबल नेटवर्क अगेंस्ट फ़ूड क्राइसिस (GNAFC) द्वारा 4 मई, 2022 को रिपोर्ट जारी की गई थी।

रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएं

  • संघर्ष, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक संकट ने लोगों की आजीविका को तबाह कर दिया है, जिससे पिछले साल खाद्य असुरक्षा का सामना करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 193 मिलियन (19.3 करोड़) हो गई।
  • इनमें से इथियोपिया, दक्षिणी मेडागास्कर, दक्षिण सूडान और यमन में आधे मिलियन से अधिक लोगों (570,000) को गंभीर खाद्य असुरक्षा के सबसे विकट चरण में वर्गीकृत किया गया था।
  • इन आधे मिलियन लोगों की आजीविका के समाप्त होने से बचाने, भुखमरी और मृत्यु को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।
  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में स्थिति और भयावह होने की आशंका है।

गंभीर खाद्य असुरक्षा (acute food insecurity) क्या है?

  • संयुक्त राष्ट्र (UN) के मुताबिक जब कोई व्यक्ति पर्याप्त भोजन का उपभोग करने में असमर्थ हो जाता है तब उसका जीवन और आजीविका तत्काल खतरे में पद जाती है। यही गंभीर खाद्य असुरक्षा की स्थिति होती है।

ग्लोबल नेटवर्क अगेंस्ट फ़ूड क्राइसिस (GNAFC) के बारे में

  • ग्लोबल नेटवर्क अगेंस्ट फूड क्राइसिस (GNAFC) संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों का एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन है जो एक साथ खाद्य संकट से निपटने के लिए काम कर रहा है।
  • इसका उद्देश्य डेटा-सूचित और साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण विकसित करना, क्षमताओं का निर्माण करना और खाद्य संकटों को अधिक प्रभावी ढंग से रोकने, खाद्य संकटों के लिए तैयार करने और खाद्य संकटों की स्थिति से निपटने के लिए उपाय करने के लिए ज्ञान प्रदान करना और अंततः दीर्घकालिक रिकवरी, विकास और संकट रोधी स्थिति के निर्माण के प्रयासों में योगदान करना है।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!