खरीफ सीजन 2022-23 में 149.92 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय द्वारा 2022-23 के लिए मुख्‍य खरीफ फसलों के उत्‍पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान (First advance estimates) जारी कर दिये गये हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि खरीफ सीजन में 149.92 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन (foodgrain production) का अनुमान है।

वर्ष 2022-23 के लिए प्रथम अग्रिम अनुमान (केवल खरीफ) के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन 149.92 मिलियन टन अनुमानित है जो विगत पांच वर्षों (2016-17 से 2020-21) के औसत खाद्यान्‍न उत्‍पादन की तुलना में 6.98 मिलियन टन अधिक है।

वर्ष 2022-23 के दौरान खरीफ चावल का कुल उत्‍पादन 104.99 मिलियन टन अनुमानित है। यह विगत पांच वर्षों (2016-17 से 2020-21) के 100.59 मिलियन टन औसत खरीफ चावल उत्‍पादन की तुलना में 4.40 मिलियन टन अधिक है।

वर्ष 2022-23 के दौरान देश में मक्का का उत्‍पादन रिकॉर्ड 23.10 मिलियन टन अनुमानित है जो 19.89 मिलियन टन औसत मक्का उत्‍पादन की तुलना में 3.21 मिलियन टन अधिक है।

खरीफ पोषक /मोटे अनाज का उत्पादन 36.56 मिलियन टन अनुमानित है, जो 33.64 मिलियन टन औसत उत्‍पादन की तुलना में 2.92 मिलियन टन अधिक है।

वर्ष 2022-23 के दौरान कुल खरीफ दलहन उत्‍पादन 8.37 मिलियन टन अनुमानित है।

वर्ष 2022-23 के दौरान देश में कुल खरीफ तिलहन उत्‍पादन 23.57 मिलियन टन अनुमानित है औसत तिलहन उत्‍पादन की तुलना में 1.74 मिलियन टन अधिक है।

वर्ष 2022-23 के दौरान देश में गन्‍ने का उत्‍पादन रिकॉर्ड 465.05 मिलियन टन अनुमानित है। 2022-23 के दौरान गन्‍ने का उत्‍पादन, 373.46 मिलियन टन औसत गन्‍ना उत्‍पादन की तुलना में 91.59 मिलियन टन अधिक है।

कपास का उत्‍पादन 34.19 मिलियन गांठें (प्रति 170 किग्रा की गांठे) तथा पटसन एवं मेस्‍ता का उत्‍पादन 10.09 मिलियन गांठें (प्रति 180 किग्रा की गांठे) अनुमानित हैं।

error: Content is protected !!