कोल्ड रिस्पांस 2022

कोल्ड रिस्पांस 2022 (Cold Response 2022) नाटो (NATO) के सदस्य देशों और उसके सहयोगियों के हजारों सैनिकों को एक साथ लाने वाला एक अभ्यास है। यह मार्च-अप्रैल में नॉर्वे में आयोजित हो रहा है जो ठंड के मौसम में जमीन पर, हवा में और समुद्र में एक साथ काम करने की क्षमता का परीक्षण करेगा।

  • इस अभ्यास में यूरोप और उत्तरी अमेरिका के 27 देशों के लगभग 30,000 सैनिक भाग ले रहे हैं।
  • उल्लेखनीय है कि नाटो हर साल दर्जनों सैन्य अभ्यास आयोजित करता है। नाटो के सदस्य राष्ट्रीय अभ्यास भी आयोजित करते हैं जिसमें अन्य सहयोगी भी शामिल हैं।
  • कोल्ड रिस्पांस 2022 का आयोजन नॉर्वेजियन सशस्त्र बलों द्वारा आयोजित किया गया है।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO)

  • उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO), जिसे उत्तरी अटलांटिक गठबंधन भी कहा जाता है, 28 यूरोपीय देशों और 2 उत्तरी अमेरिकी देशों के बीच एक अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन है।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के बाद में स्थापित, नाटो उत्तरी अटलांटिक संधि को लागू करता है, जिस पर 4 अप्रैल 1949 को हस्ताक्षर किए गए थे।
  • इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है।

GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स, पर्यावरण और टर्म्स आधारित दैनिक ऑनलाइन टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

JOIN GS TIMES IAS(UPSC) PRELIMS 365/15 ONLINE TEST SERIES GS-1 HINDI AND ENGLISH

error: Content is protected !!