कोंगर आइस शेल्फ टूटकर अलग हुआ

पूर्वी अंटार्कटिका में बर्फ का एक विशाल चट्टान (Ice Shelf ) टूटकर अलग हो गया है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) के मुताबिक, इस आइस शेल्फ का नाम कोंगर आइस शेल्फ (Conger ice shelf) है और इसका आकार 1200 वर्ग किमी है।

  • मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कोंगर आइस शेल्फ का टूटना अंटार्कटिका में बढ़ती गर्मी का स्पष्ट संकेत है। अगर इसे नहीं रोका गया तो आने वाले समय में इसके दुष्प्रभाव सामने आने लगेंगे।
  • कोंगर नाम का ये विशाल हिमखंड अंटार्कटिका के पूर्वी इलाके में समुद्र के नजदीक शेकलटन (Shackleton) आइस शेल्फ से जुड़ा हुआ था। कोंगर आइस शेल्फ उस लार्सन बी (Larsen B) आइस शेल्फ का लगभग एक-तिहाई था, जो वर्ष 2002 में टूट गया था।
  • पूर्वी अंटार्कटिका में मार्च 2022 में असामान्य रूप से उच्च तापमान देखा गया, जिसमें कॉनकॉर्डिया स्टेशन ने 18 मार्च को रिकॉर्ड तापमान -11.8C दर्ज किया, जो मौसमी मानदंडों की तुलना में 40C से अधिक गर्म था। यह रिकॉर्ड तापमान एक वायुमंडलीय नदी का परिणाम था जिसने महाद्वीप की ऊष्मा को फांस लिया था।
  • कॉपरनिकस सेंटिनल -1 मिशन के सैटेलाइट डेटा से पता चला है कि आइस शेल्फ में टूटन 5 से 7 मार्च के बीच शुरू हुई थी।
  • आइस शेल्फ बर्फ की चादरों (ice sheets) के विस्तार हैं जो समुद्र के ऊपर तैरती हैं, और ये अंतर्देशीय बर्फ को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके बिना, अंतर्देशीय बर्फ तेजी से समुद्र में बहने लगती है, जिसके परिणामस्वरूप समुद्र का स्तर बढ़ जाता है।
  • अंटार्कटिका पृथ्वी पर सबसे ठंडा, सबसे बर्फीला स्थान है, जो हाल ही में हुई वार्मिंग घटना को कई वैज्ञानिकों के लिए विशेष रूप से चिंताजनक बनाता है।

GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स, पर्यावरण और टर्म्स आधारित दैनिक ऑनलाइन टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

JOIN GS TIMES IAS(UPSC) PRELIMS 365/15 ONLINE TEST SERIES GS-1 HINDI AND ENGLISH

error: Content is protected !!