केर्च ब्रिज (Kerch Bridge) का रूस के लिए महत्व

Image: Google map

क्रीमिया (Crimea) को रूसी मुख्य भूमि से जोड़ने वाले रूसी-निर्मित केर्च ब्रिज (Kerch Bridge) पर विस्फोट से यूक्रेन में युद्ध बढ़ने का खतरा है। इस विस्फोट के लिए ट्रक का इस्तेमाल किया गया था।

केर्च ब्रिज (Kerch Bridge) पर हमले को रूस ने यूक्रेन द्वारा आतंकवादी हमला करार दिया है।

केर्च स्ट्रेट ब्रिज या केर्च ब्रिज, समानांतर पुलों की एक जोड़ी है जो रूस में क्रास्नोडार क्राय (Krasnodar Krai) के तमन प्रायद्वीप और क्रीमिया के केर्च प्रायद्वीप के बीच केर्च जलडमरूमध्य (Kerch Strait) में फैला है।

दिसंबर 2017 में एक ऑनलाइन वोट के बाद पुल को “क्रीमियन ब्रिज” नाम दिया गया था, जबकि “केर्च ब्रिज” और “रीयूनिफिकेशन ब्रिज” क्रमशः दूसरे और तीसरे सबसे लोकप्रिय विकल्प थे।

इस पुल को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में समझा जाता है और इसका उद्घाटन 2018 में किया गया था।

3.6 बिलियन डॉलर की लागत से निर्मित, केर्च एकमात्र पुल था जो रूसी मुख्य भूमि को क्रीमिया से जोड़ता था।

बता दें कि क्रीमिया को 2014 में रूस शामिल किया गया था।

19- किलोमीटर लंबी संरचना वर्तमान में क्रीमिया में तैनात रूसी सशस्त्र बलों को सैन्य संपदा और लॉजिस्टिक्स की आपूर्ति के लिए एक प्रमुख धमनी के रूप में कार्य करती है।

परियोजना में पुतिन की व्यक्तिगत रुचि को देखते हुए इसका बहुत बड़ा राजनीतिक महत्व भी है।

क्रीमिया पर मास्को के नियंत्रण को मजबूत करने में मदद करने वाला पुल रूसी शासन का एक प्रमुख प्रतीक रहा है।

error: Content is protected !!