केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को दिसंबर 2022 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY-चरण-7) को अगले तीन महीने की अवधि यानी अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है।

इस कल्याणकारी योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के ट्रांसफर में शामिल व्यक्तियों सहित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) (अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता वाले परिवार) के तहत शामिल सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त दिया जाता है।

PMGKAY के छठे चरण तक भारत सरकार के लिए वित्तीय व्यय लगभग 3.45 लाख करोड़ रुपये रहा है। इस योजना के 7वें चरण के लिए लगभग 44,762 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय को मिलाकर सभी चरणों के लिए PMGKAY का कुल व्यय लगभग 3.91 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।

PMGKAY के 7वें चरण के लिए खाद्यान्नों के मामले में कुल आवंटन लगभग 122 एलएमटी होने की संभावना है। चरण 1 से 7 तक खाद्यान्नों का कुल आवंटन लगभग 1,121 एलएमटी है।

अभी तक PMGKAY 25 महीनों से निम्नानुसार परिचालन में है-

(i) चरण-1 और 2 (8 महीने): अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक

(ii) चरण- 3 से 5 (11 महीने): मई 2021 से मार्च 2022 तक

(iii) चरण-6 (6 महीने): अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) कोविड-19 संकट के दौरान मुश्किल समय में शुरू हुई थी, जिसने गरीबों, जरूरतमंदों, गरीब परिवारों/लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराई है ताकि इन लोगों को खाद्यान्नों की पर्याप्त उपलब्धता न होने से कोई परेशानी न हों।

इस योजना ने लाभार्थियों को सामान्य रूप से वितरित की जाने वाली मासिक खाद्यान्न पात्रता की मात्रा को प्रभावी रूप से दोगुना कर दिया है।

error: Content is protected !!