ऑस्ट्रेलिया के तट पर खोजा गया दुनिया का अब तक का ज्ञात सबसे बड़ा पौधा

Posidonia australis. (Rachel Austin)

शोधकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के तट पर पृथ्वी पर सबसे बड़े ज्ञात पौधे ( largest known plant on Earth ) की खोज की है जो एक समुद्री घास (seagrass) है। आनुवंशिक परीक्षण का उपयोग करते हुए, वैज्ञानिकों ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट के पास पानी के नीचे विशाल सीग्रास क्षेत्र पाया है, जो वास्तव में एक पौधा है। ऐसा माना जाता है कि यह कम से कम 4,500 वर्षों में एक ही बीज से फैला है।

मुख्य विशेषताएं

  • यह समुद्री घास (seagrass) लगभग 180 किमी में फैली हुई है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के उत्तर में लगभग 800 किमी (497 मील) दूर शार्क बे (Shark Bay) में टीम ने इसकी खोज की। वे अलग-अलग समुद्री घास प्रजातियों की आनुवंशिक विविधता को समझने के लिए अध्ययन कर रहे थे।
  • रिबन वीड/ribbon weed (जिसे पोसिडोनिया ऑस्ट्रेलिया-या Posidonia australis कहा जाता है) ) नामक यह समुद्री घास आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया के तट के कुछ हिस्सों में पायी जाती है।
  • उनके आश्चर्य का तब ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें ज्ञात हुआ कि वास्तव में ये अलग पौधें नहीं बल्कि एक पौधा का ही विस्तार था। एक अकेला पौधा 180 किमी (110 मील) तक फैला हुआ है, जिससे यह पृथ्वी पर सबसे बड़ा ज्ञात पौधा बन गया है। यह पौधा अपनी कठोरता के लिए भी जाना जाता है, जो बेतहाशा परिवर्तनशील परिस्थितियों के साथ खाड़ी के स्थानों में उगाया जाता है।
  • इस समुद्री घास के पौधे को इसके विशाल आकार के अलावा एक अन्य विशेषता इसे दूसरों से अलग बनाता है, वह यह कि इसमें अपने रिश्तेदारों की तुलना में दोगुने गुणसूत्र (chromosomes) होते हैं।
  • यह गुण इसे “पॉलीप्लोइड” (polyploid) बनाता है।
  • यह शोध प्रोसीडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसाइटी बी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

पॉलीप्लोइड (polyploid) क्या है?

  • पॉलीप्लोइड (polyploid) जीव यूकेरियोट्स (eukaryotes) होते हैं जिनमें गुणसूत्रों के दो से अधिक पूर्ण सेट होते हैं।
  • पॉलीप्लोइड (polyploid) पौधों की कई प्रजातियां हैं, जैसे आलू, कैनोला और केला।
  • प्रकृति में वे अक्सर अत्यधिक पर्यावरणीय परिस्थितियों वाले स्थानों में रहते हैं।
  • पॉलीप्लॉइड अक्सर बाँझ होते हैं, लेकिन अगर उन्हें बिना छेड़े छोड़ दिया जाए तो वे अनिश्चित काल तक बढ़ते रह सकते हैं। इस समुद्री घास ने ऐसा ही किया है।

समुद्री घास (seagrass) क्या हैं?

  • समुद्री घास (seagrass) समुद्री पौधे हैं जो अपने भूमि-आधारित रिश्तेदारों की तरह सालाना फूल, फल और पौधे पैदा करते हैं।
  • NOAA के अनुसार, समुद्री घास ही एकमात्र सच्चा पौधा है जो पूरी तरह से पानी में डूबा रह सकता है।
  • ये अंडरवाटर सीग्रास मीडोज (seagrass meadows) दो तरह से बढ़ते हैं: यौन प्रजनन द्वारा, जो उन्हें नए जीन संयोजन और आनुवंशिक विविधता उत्पन्न करने में मदद करता है’ इसके अलावा अपने rhizomes का विस्तार करके, भूमिगत तना जिससे जड़ें और अंकुर निकलते हैं।
  • समुद्री घास को अक्सर समुद्री सीवार (seaweeds) समझ लिया जाता है, लेकिन वास्तव में समुद्री घास उन फूलों के पौधों से अधिक निकटता से संबंधित होते हैं जिन्हें आप जमीन पर देखते हैं।
  • समुद्री घास की जड़ें, तना और पत्तियां होती हैं, और फूल और बीज पैदा करती हैं। वे लगभग 100 मिलियन वर्ष पहले विकसित हुए थे, और आज लगभग इनकी 72 विभिन्न समुद्री प्रजातियां हैं जो चार प्रमुख समूहों से संबंधित हैं।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

 UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

error: Content is protected !!