एलिजाबेथ द्वितीय को विंडसर सेंट जॉर्ज चैपल में दफनाया गया

ग्रेट ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार (Queen Elizabeth II’s state funeral) 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे (Westminster Abbey) में किया गया। वेस्टमिंस्टर एब्बे से एलिजाबेथ द्वितीय का व्यक्तिगत संबंध रहा है। इसी जगह पर उनकी शादी हुई थी और उनका राज्याभिषेक भी यहीं हुआ था।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सहित विश्व नेता के कई नेता अंतिम संस्कार में मौजूद थे।

ब्रिटेन में इससे पहले इस तरह का राजकीय अंतिम संस्कार सम्मान ब्रिटिश प्रधान मंत्री विंस्टन चर्चिल का 1965 में हुआ था।

वेस्टमिंस्टर एब्बे में राजकीय अंतिम संस्कार के बाद एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को वेस्टमिंस्टर एब्बे से विंडसर में सेंट जॉर्ज चैपल किला में रॉयल वॉल्ट में उतारा गया। फिर इसके बाद महारानी को 19 सितंबर की रात को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के साथ सेंट जॉर्ज चैपल के अंदर स्थित किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में एक निजी पारिवारिक समारोह में दफनाया गया।

17 महीने पहले जब एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप की मृत्यु हुई, तो उनके ताबूत को सेंट जॉर्ज के रॉयल वॉल्ट में दफनाया गया था। एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद दोनों के ताबूत को स्मारक चैपल में ले गया और उनके माता-पिता और बहन राजकुमारी मार्गरेट के पास दफनाया गया।

ब्रिटेन में 70 साल के सबसे लंबे समय तक राजगद्दी पर आसीन रहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल स्थित उनके आवास में निधन हो गया था। वह 96 वर्ष की थीं।

error: Content is protected !!