एरियोसोमा इंडिकम-ईल की एक नई प्रजाति की खोज

Representative image

भारतीय वैज्ञानिकों ने केरल और पश्चिम बंगाल में क्रमशः कलामुक्कू और दीघा मोहना मत्स्ययन बंदरगाहों से एकत्र किए गए नमूनों में से ईल की एक नई प्रजाति की खोज की है।

  • वैज्ञानिकों ने 2020 में कलामुक्कू से 12 और दीघा मोहना से सात नमूने अध्ययन के लिए एकत्र किए थे। अब जाकर इनकी पुष्टि ईल की एक नई प्रजाति के रूप में हुई है।
  • नई खोजी गई ईल कांग्रिड ईल (Congrid eels ) समूह से संबंधित है और इसे एरियोसोमा इंडिकम ( Ariosoma indicum) नाम दिया गया है।
  • इंडिकम शब्द का अर्थ है कि यह भारत में पाया गया था।
  • नई प्रजाति की कुल लंबाई 362 मिलीमीटर है।
  • एरियोसोमा प्रजाति संभवतः भारतीय तटों पर पायी जाती है, जिसमें केरल और पश्चिम बंगाल के तटीय जल शामिल हैं।
  • एरियोसोमा जीनस की सात प्रजातियां हैं, जिनमें नई पहचान की ईल भी शामिल है, जिन्हें भारतीय जल में रिकॉर्ड किया गया है। विश्व स्तर पर, इस परिवार की 223 प्रजातियां हैं।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!