एंजेला मर्केल को दिया जाएगा 2022 का UNHCR नानसेन शरणार्थी पुरस्कार

UN शरणार्थी एजेंसी UNHCR ने जर्मनी की पूर्व संघीय चांसलर डॉ. एंजेला मर्केल (Angela Merkel) को वर्ष 2022 के लिए UNHCR नानसेन शरणार्थी पुरस्कार (Nansen Refugee Award) देने की घोषणा की है।

प्रत्येक वर्ष, नॉर्वेजियन खोजकर्ता, वैज्ञानिक, राजनयिक और मानवतावादी फ्रिड्टजॉफ नानसेन के नाम पर दिया जाने वाला यह पुरस्कार उस व्यक्ति, समूह या संगठन को दिया जाता है जो शरणार्थियों, आंतरिक रूप से विस्थापित या राज्य विहीन लोगों की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य या अधिकार से कहीं अधिक कार्य करते हैं।

डॉ. एंजेला मर्केल के नेतृत्व में, जर्मनी ने सीरिया में संघर्ष के बीच 2015 और 2016 में 1.2 मिलियन से अधिक शरणार्थियों और शरण चाहने वालों का स्वागत किया।

UNHCR नानसेन रिफ्यूजी अवार्ड चयन समिति ने वर्ष 2022 के लिए चार क्षेत्रीय विजेताओं को भी सम्मानित किया है। ये हैं:

1. मबेरा फायर ब्रिगेड (अफ्रीका),

2. विसेंटा गोंजालेज (अमेरिका),

3. मीक्सवे म्यांमार (एशिया और प्रशांत) और

4. डॉ नघम हसन (मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका)।

error: Content is protected !!