ईरान और बेलारूस होंगे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सबसे नए सदस्य

File image

ईरान और बेलारूस के चीन और रूस समर्थित शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation: SCO) समूह में दो नए सदस्य बनने की संभावना है। समूह का विस्तार उन मुद्दों में से है, जिन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित समूह के नेता सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयजित होने वाले SCO शिखर सम्मेलन में चर्चा कर सकते हैं।

चीन, रूस और चार मध्य एशियाई देश – कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उजबेकिस्तान और ताजिकिस्तान – SCO के संस्थापक सदस्य थे।

वर्ष 2017 में इस संगठन का पहला विस्तार हुआ था और भारत और पाकिस्तान समूह में शामिल हुए थे।

वर्ष 2021 में दुशांबे में हुए शिखर सम्मेलन में ईरान के शामिल होने पर सहमति बनी थी, जबकि बेलारूस ने भी सदस्यता प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भारत वर्ष 2023 में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

वाराणसी को शंघाई सहयोग संगठन क्षेत्र की पहली “पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी” के रूप में चुना गया है।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO), जिसका मुख्यालय बीजिंग में है, आठ सदस्यीय आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक है जिसमें चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान शामिल हैं।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

MORE THAN 30 QUESTIONS FORM GS TIMES UPSC 2022 PRELIMS CURRENT AFFAIRS DAILY TEST

 UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

error: Content is protected !!