इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम सूर्य नूतन

इंडियन ऑयल ने घर के भीतर सौर ऊर्जा से खाना पकाने की प्रणाली- इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम सूर्य नूतन (Surya Nutan) विकसित की है। यह यंत्र प्रणाली सूरज से ऊर्जा प्राप्त करती है और विशेष रूप से तैयार किए गए हीट एलीमेंट के माध्यम से उसे गर्मी में बदल देती है।

रीचार्ज करने योग्य इस प्रणाली से चार लोगों का भोजन तैयार किया जा सकता है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 22 जून को नई दिल्ली में सूर्य नूतन प्रणाली के बारे में बताया कि प्रायोगिक तौर पर 60 स्थानों पर इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम स्थापित किया गया है।

सूर्य नूतन: मुख्य विशेषताएं

  • सूर्य नूतन एक स्थान पर स्थापित, रिचार्जेबल और रसोई से हमेशा जुड़ी हुई एक इनडोर सोलर कुकिंग प्रणाली है।
  • यह इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, फरीदाबाद द्वारा डिजाइन और विकसित  किया गया एक पेटेंट उत्पाद है।
  • यह सूर्य के माध्यम से चार्ज करते समय ऑनलाइन कुकिंग मोड प्रदान करता है जो सिस्टम दक्षता को अधिकतम करता है और सूर्य से ऊर्जा का सर्वाधिक उपयोग सुनिश्चित करता है।
  • यह एक हाइब्रिड मोड पर काम करता है (अर्थात सौर और सहायक ऊर्जा स्रोत दोनों पर एक साथ काम कर सकता है) जो सूर्य नूतन को सभी मौसमों के लिए एक विश्वसनीय खाना पकाने का समाधान बनाता है।
  • सूर्य नूतन का इन्सुलेशन डिजाइन विकिरण और प्रवाहकीय गर्मी के नुकसान को कम करता है।
  • सूर्य नूतन तीन अलग-अलग मॉडलों में उपलब्ध है: सूर्य नूतन का प्रीमियम मॉडल (नाश्ता + दोपहर का भोजन + रात का खाना) चार लोगों के परिवार के लिए पूरा भोजन बना सकता है।
  • प्रारंभ में, बेस मॉडल के लिए उत्पाद की लागत लगभग 12,000 रुपये और शीर्ष मॉडल के लिए 23,000 रुपये है। हालांकि, आर्थिक लागत में काफी कमी आने की उम्मीद है। यदि इसके टॉप मॉडल के लिए 12,000-14,000 रूपए की लागत आती है और हम कल्पना करें कि एक वर्ष में 6-8 एलपीजी सिलेंडरों की खपत हो तो खरीदार को पहले 1-2 वर्षों में ही इस उत्पाद की लागत वसूल हो जाती है।
  • सूर्य नूतन का उपयोग सभी मौसमों और ऋतुओं में किया जा सकता है, जिसमें सूर्य लंबे समय तक या लगातार उपलब्ध नहीं रहता है, जैसे मानसून और अत्यधिक सर्दी।
  • • सूर्य नूतन में किसी भी इनडोर उपकरण के लिए आवश्यक सभी सुरक्षा पहलू अंतर्निहित हैं।
  • सूर्य नूतन एक निम्नतम रखरखाव वाली प्रणाली है और उत्पाद काफी टिकाऊ है।
  • सूर्य नूतन एक मॉड्यूलर प्रणाली है और इसे आवश्यकता के अनुसार विभिन्न आकारों में डिजाइन किया जा सकता है।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

MORE THAN 30 QUESTIONS FORM GS TIMES UPSC 2022 PRELIMS CURRENT AFFAIRS DAILY TEST

error: Content is protected !!