इंदरमिट गिल- विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त

भारतीय नागरिक इंदरमिट गिल (Indermit Gill) को विश्व बैंक (World Bank) का मुख्य अर्थशास्त्री और डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स का वरिष्ठ वाईस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास ने की।

श्री गिल अमेरिकी अर्थशास्त्री कारमेन रेनहार्ट का स्थान लेंगे और उनकी नियुक्ति 1 सितंबर, 2022 से प्रभावी होगी।

श्री गिल वर्तमान में एक्विटेबल ग्रोथ, फाइनेंस और इंस्टीटूशन्स के वाईस प्रेसिडेंट हैं, जहां उन्होंने मैक्रोइकॉनॉमिक्स, ऋण, व्यापार, गरीबी पर वर्क और शासन का नेतृत्व किया।

विकास अर्थशास्त्र (डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स) में उनके बौद्धिक योगदान के लिए इंदरमिट गिल का व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है।

श्री गिल, कौशिक बसु के बाद विश्व बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में सेवा करने वाले केवल दूसरे भारतीय होंगे। कौशिक बसु 2012 से 2016 तक विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री थे।

error: Content is protected !!