अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 थीम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जा रहा है। यह दिवस हर साल महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की समानता में तेजी लाने के लिए कार्रवाई का आह्वान भी करता है।

  • इस साल की थीम “सतत कल के लिए आज लैंगिक समानता (Gender equality today for a sustainable tomorrow)” है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

  • वर्ष 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। क्लारा ज़ेटकिन (जर्मनी में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए ‘महिला कार्यालय’ की नेता) नाम की एक महिला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विचार रखा।
  • वर्ष 1911 में डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुए निर्णय के बाद 19 मार्च को पहली बार ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
  • प्रथम विश्व युद्ध की पूर्व संध्या पर शांति के लिए प्रचार करते हुए, रूसी महिलाओं ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 23 फरवरी को मनाया, जोकि फरवरी का अंतिम रविवार था। चर्चाओं के बाद, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को प्रतिवर्ष 8 मार्च को चिह्नित करने पर सहमति व्यक्त की गई, जो वस्तुतः 23 फरवरी से व्यापक रूप से अपनाए गए ग्रेगोरियन कैलेंडर से सम्बंधित हैं- और यह दिन तब से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की वैश्विक तिथि बना हुआ है।

8 मार्च को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है क्योंकि:

  • महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है,
  • महिलाओं की समानता के बारे में जागरूकता का प्रसार किया जाता है
  • त्वरित लैंगिक समानता के लिए लॉबी की जाती है
  • महिला-केंद्रित दान के लिए धन जुटाया जाता है।

GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स, पर्यावरण और टर्म्स आधारित दैनिक ऑनलाइन टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!