अंतर्राष्ट्रीय परिवहन मंच (ITF) पर भारत और फ्रांस के अनुबंध पर हस्ताक्षर

17 अगस्त को केंद्रीय मंत्रिमंडल को अंतर्राष्ट्रीय परिवहन मंच (International Transport Forum: ITF) की ओर से आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD), फ्रांस और प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान और मूल्यांकन परिषद (TIFAC), भारत के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से अवगत कराया गया।

इस अनुबंध पर 6 जुलाई, 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे।

अंतर्राष्ट्रीय परिवहन मंच (ITF)

OECD के अंतर्राष्ट्रीय परिवहन मंच (ITF) में 64 सदस्य देश शामिल हैं जिनमें भारत भी शामिल है। यह एक अंतर सरकारी संगठन है। यह परिवहन नीति के लिए एक थिंक टैंक के रूप में कार्य करता है और परिवहन मंत्रियों के वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन करता है।

ITF एकमात्र वैश्विक संस्था है जो सभी परिवहन के सभी साधनों को कवर करता है।

यह फोरम वैसे प्रशासनिक रूप से आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) में एकीकृत है, लेकिन यह राजनीतिक रूप से स्वायत्त है, और इसके कई सदस्य देश ऐसे हैं जो OECD के सदस्य नहीं हैं।

अंतर्राष्ट्रीय परिवहन मंच का सचिवालय पेरिस (फ्रांस) में OECD में स्थित है। उल्लेखनीय है कि नीति आयोग और OECD के अंतर्राष्ट्रीय परिवहन मंच (ITF) ने संयुक्त रूप से 24 जून 2022 को भारत में ‘उभरती अर्थव्यवस्थाओं में डीकार्बोनाइजिंग ट्रांसपोर्ट’ (Decarbonizing Transport in Emerging Economies’: DTEE) परियोजना शुरू की थी।

error: Content is protected !!