अंतर्राष्‍ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ ( ISSF) के विश्‍वकप में भारत पदक तालिका में शीर्ष पर

भारत ने काहिरा में अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ, ISSF (International Shooting Sport Federation,) विश्व कप 2022 में पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

  • भारतीय टीम चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल सात पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रही। छह पदक- तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य जीतने वाले नॉर्वे पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। तीन स्वर्ण के साथ फ्रांस तीसरे स्थान पर था।
  • मिस्र के काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप 2022 के अंतिम दिन भारतीय निशानेबाजों ने दो पदक जीते।
  • टूर्नामेंट के आखिरी इवेंट में रिदम सांगवान और अनीश भानवाला ने थाईलैंड के खिलाफ 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिक्स्ड टीम गोल्ड मेडल मैच में उन्हें 17-7 से हराकर जीत हासिल की।
  • सौरभ चौधरी ने काहिरा में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता था। 19 वर्षीय सौरभ चौधरी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के स्वर्ण पदक मैच में जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को 16-6 से हराया था।
error: Content is protected !!