वोस्तोक-2022-बहुदेशीय सामरिक और कमान अभ्यास

बहुदेशीय सामरिक और कमान अभ्यास वोस्तोक-2022 (Vostok – 2022) 1 सितंबर को रूस के पूर्वी सैन्य जिले के प्रशिक्षण मैदान में शुरू हुआ। यह सैन्याभ्यास 01 सितंबर से 07 सितंबर, 2022 तक चलेगा।

इसका उद्देश्य दोनों प्रतिभागी सैन्य दलों तथा पर्यवेक्षकों के बीच आदान-प्रदान और समन्वय स्थापित करना है। भारतीय सैन्य दल में 7/8 गोरखा राइफल्स के सैनिक शामिल हैं।

भारतीय दल अभ्यास-स्थल पर पहुंचकर वहां अगले सात दिनों से अधिक समय तक संयुक्त अभ्यास करेगा। इस अभ्यास में संयुक्त मैदानी प्रशिक्षण अभ्यास, मुठभेड़ की प्रक्रिया पर चर्चा और हथियार चलाने का अभ्यास शामिल है।

भारतीय सैन्य दल व्यावहारिक पक्षों को साझा करेगा तथा सैन्य, प्रक्रियाओं और व्यवहारों का अभ्यास करेगा, जिनमें नई प्रौद्योगिकियों को सम्मिलित किया गया है। ये सारी गतिविधियां चर्चाओं और सामरिक अभ्यासों के जरिये पूरी की जायेंगी।

अन्य देशों की सेनाओं में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिक शामिल हैं।

error: Content is protected !!