लंगट सिंह कॉलेज का खगोलीय वेधशाला यूनेस्को लुप्तप्राय महत्वपूर्ण धरोहर सूची में शामिल

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित लंगट सिंह कॉलेज ( Langat Singh College Muzaffarpur) के 106 साल पुरानी खगोलीय वेधशाला को यूनेस्को लुप्तप्राय महत्वपूर्ण धरोहर सूची (UNESCO list of important endangered heritage observatories of the world) में शामिल किया गया है।

पूर्वी भारत में अपनी तरह की पहली इस वेधशाला की स्थापना 1916 में उक्त कॉलेज परिसर में छात्रों को विस्तार से खगोलीय ज्ञान प्रदान करने के लिए की गई थी।

वर्ष 1946 में कॉलेज में एक तारामंडल (planetarium) भी स्थापित किया गया था।

1970 के बाद वेधशाला के साथ-साथ तारामंडल की स्थिति धीरे-धीरे गिरने लगी और वहां स्थापित अधिकांश मशीनें या तो खो गई हैं या कबाड़ बन गई हैं।

लंगट सिंह कॉलेज, जो अब भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय से संबद्ध है, की स्थापना 1899 में हुई थी।

error: Content is protected !!