भारत के सेवा निर्यात ने पहली बार लक्षित $250 बिलियन का लक्ष्य हासिल किया

भारत के सेवा निर्यात ने पहली बार अप्रैल-मार्च 2021-22* के दौरान लक्षित $250 बिलियन का लक्ष्य हासिल किया, जो वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में 21.31 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। मार्च 2022 के दौरान सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 22.52 बिलियन अमेरिकीी डॉलर है, जो मार्च 2021 की तुलना में 8.31 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

  • भारत का कुल निर्यात (मर्चेंडाइज एंड सर्विसेज) अप्रैल-मार्च 2021-22 में 669.65 बिलियन अमेरिकी डालर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 34.50 प्रतिशत अधिक है।
  •  अप्रैल-मार्च 2021-22* में भारत का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं का संयुक्त) 669.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 34.50 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि और अप्रैल-मार्च 2019-20 की तुलना में 27.18 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।
  • अप्रैल-मार्च 2021-22* में कुल आयात 756.68 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 47.80 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि और अप्रैल-मार्च 2019-20 में 25.49 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!