जनऔषधि केंद्रों पर मिलेंगे न्यूट्रास्यूटिकल्स (nutraceuticals) उत्पाद

प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) केंद्रों ने अपने ग्राहकों के लिए प्रोटीन पाउडर और बार, माल्ट-आधारित खाद्य पूरक और प्रतिरक्षा बार सहित न्यूट्रास्यूटिकल (nutraceuticals) उत्पादों को जोड़ा है।

  • PMBJP वर्तमान में 1,451 दवाओं और 240 सर्जिकल उपकरणों के उत्पाद बास्केट प्रदान करती है। वर्तमान में, देश भर के जिलों में 8,675 PMBJP केंद्र गुरुग्राम, चेन्नई और गुवाहाटी में स्थित तीन आईटी-सक्षम गोदामों से जुड़े हुए हैं और एक अनुय सूरत में संचालन शुरू करने के लिए तैयार है।
  • सरकार ने छह गोदामों के साथ मार्च 2025 के अंत तक इनकी संख्या बढ़ाकर 10,500 करने का लक्ष्य रखा है। फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा लागू किए जा रहे PMBJP के तहत, एक दवा की कीमत उक्त दवा के शीर्ष तीन ब्रांडों के औसत मूल्य के अधिकतम 50% के सिद्धांत पर काम करती है।
  • इस प्रकार, जन औषधि दवाओं की कीमतें कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य के 80% से 90% तक सस्ती हैं।
  • फार्मास्युटिकल विभाग के तहत राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण दवा (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 की पहली अनुसूची में निर्दिष्ट अनुसूचित दवाओं की अधिकतम कीमत तय करता है, दवा चाहे ब्रांडेड हो या जेनरिक। वहीं गैर-अनुसूचित दवाओं के मामले में, निर्माता दवा का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) तय करने के लिए स्वतंत्र हैं।

क्या है न्यूट्रास्युटिकल्स (nutraceuticals) ?

  • न्यूट्रास्युटिकल्स (nutraceuticals) ऐसे उत्पाद हैं, जिनका उपयोग पोषण के अलावा दवा के रूप में भी किया जाता है।
  • एक न्यूट्रास्युटिकल उत्पाद को एक पदार्थ के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जिसका शारीरिक लाभ होता है या पुरानी बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है। न्यूट्रास्युटिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स के विपरीत, ऐसे पदार्थ होते हैं, जिनका आमतौर पर पेटेंट संरक्षण नहीं होता है।
  • दवाओं और न्यूट्रास्यूटिकल यौगिकों, दोनों का उपयोग बीमारियों को ठीक करने या रोकने के लिए किया जा सकता है, लेकिन केवल फार्मास्युटिकल यौगिकों को ही सरकारी मंजूरी प्राप्त होती है।
  • कुछ लोकप्रिय न्यूट्रास्यूटिकल्स में जिनसेंग, इचिनेशिया, ग्रीन टी, ग्लूकोसामाइन, ओमेगा -3, ल्यूटिन, फोलिक एसिड और कॉड लिवर ऑयल शामिल हैं। अधिकांश न्यूट्रास्यूटिकल्स में कई चिकित्सीय गुण होते हैं।
error: Content is protected !!