क्या है ‘2अफ्रीका पर्ल्स’?

Representative image

भारती एयरटेल ने कहा है कि वह ग्लोबल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर में संयुक्त रूप से निवेश करने के लिए फेसबुक पैरेंट मेटा के साथ साझेदारी करेगी। साझेदारी के तहत समुद्र के नीचे से गुजरने वाला केबल – 2अफ्रीका पर्ल्स (2Africa Pearls) को भारत से भी जोड़ा जायेगा।

2अफ्रीका पर्ल्स के बारे में

2अफ्रीका पर्ल्स को 2020 में लॉन्च किया गया था। यह 23 देशों को 37,000 किमी के सब-सी केबल (subsea cable) के माध्यम से जोड़ता है।

यह दुनिया की सबसे लंबी सब-सी केबल प्रणालियों में से एक बन गई है और इसका उद्देश्य लगभग 3 अरब लोगों को तेजी से इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करना है।

यह अफ्रीका, यूरोप और एशिया को जोड़ेगा।

विस्तारित 2अफ्रीका पर्ल में ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, कुवैत, इराक, पाकिस्तान, भारत और सऊदी अरब में लैंडिंग स्थान शामिल होंगे।

2अफ्रीका पर्ल्स के भारत से जुड़ने पर फिक्स्डलाइन ब्रॉडबैंड इंटरनेट की कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

एयरटेल भारत में 2अफ्रीका पर्ल्स का विस्तार करने के लिए मेटा और सऊदी दूरसंचार कंपनी के साथ साझेदारी करेगी।

कंपनियां मुंबई में एयरटेल के लैंडिंग स्टेशन तक केबल का विस्तार करेंगी। भारती एयरटेल के तीन केबल लैंडिंग स्टेशन हैं – दो चेन्नई में और एक मुंबई में।

GS TIMES UPSC प्रीलिम्स डेली  करेंट अफेयर्स टेस्ट सीरीज अभ्यास प्रश्नों के लिए यहां क्लिक करें

GS TIMES राज्य सेवा डेली करेंट अफेयर्स अभ्यास प्रश्नों के लिए यहां क्लिक करें 

error: Content is protected !!