पहली बार नौसेना दिवस समारोह राष्ट्रीय राजधानी के बाहर विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया

भारतीय नौसेना की भूमिका को स्वीकार करने और 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में इसकी उपलब्धियों को याद करने के लिए भारत हर साल 04 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाता है।

इस साल (2022) पहली बार नौसेना दिवस समारोह राष्ट्रीय राजधानी के बाहर विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया।

इस वर्ष, जब भारत ने अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के समारोह की शुरुआत के साथ ‘अमृत काल’ की शुरुआत की, तो भारतीय नौसेना ने नौसेना दिवस पर ‘संचालनात्मक प्रदर्शन’ के माध्यम से भारत की लड़ाकू शक्ति और क्षमता का प्रदर्शन किया।

भारत के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के परिचालन प्रदर्शन को देखा। भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और जनजातीय कार्य मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

error: Content is protected !!