विश्व मृदा दिवस 2022 और “मृदा: जहां भोजन शुरू होता है” अभियान

विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को स्वस्थ मृदा के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने और मृदा संसाधनों के सतत प्रबंधन की वकालत करने के लिए आयोजित किया जाता है।

विश्व मृदा दिवस 2022 (#WorldSoilDay) और इसके अभियान “मृदा: जहां भोजन शुरू होता है” (Soils: Where food begins) का उद्देश्य मृदा प्रबंधन में बढ़ती चुनौतियों का समाधान करके, मृदा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को प्रोत्साहित करके स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र और मानव भलाई को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है ताकि मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके।

विश्व मृदा दिवस

इंटरनेशनल यूनियन ऑफ सॉइल साइंसेज (IUSS) ने 2002 में एक संकल्प पारित किया था कि प्राकृतिक प्रणाली के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में और मानव बेहतरी में महत्वपूर्ण योगदान करने वाली मृदा के महत्व को मनाने के लिए 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस के रूप में चिह्नित किया जाना चाहिए।

5 दिसंबर की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि यह थाईलैंड के राजा स्वर्गीय भूमिबोल अदुल्यादेज के आधिकारिक जन्मदिन से मेल खाती है जो इस पहल के मुख्य प्रस्तावकों में से एक थे।

मृदा क्यों महत्वपूर्ण है?

हमारा 95% भोजन मृदा से प्राप्त होता है।

प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले 18 रासायनिक तत्व पौधों के लिए आवश्यक हैं। इनमें से 15 तत्वों की आपूर्ति मृदा करती है।

2050 में वैश्विक खाद्य मांग को पूरा करने के लिए कृषि उत्पादन में 60% की वृद्धि करनी होगी।

33% मृदा का क्षरण हो चुका है।

सतत मृदा प्रबंधन के माध्यम से 58% अधिक खाद्य का उत्पादन किया जा सकता है।

error: Content is protected !!