क्या है ढप नृत्य (Dhap dance)?

ढप नृत्य (Dhap dance) एक आदिवासी नृत्य है जो ओडिशा की कोंध जनजाति द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। ढप नृत्य (Dhap dance) में महिला और पुरुष, दोनों भाग लेते हैं। आमतौर पर अविवाहित लड़के और लड़कियां हिस्सा लेते हैं। यह नृत्य विवाह समारोह के दौरान और कई बार मनोरंजन के लिए किया जाता है। इस नृत्य का नाम ‘ढप’ नामक वाद्य यंत्र के कारण रखा गया है।

  • ढप एक खंजरी के आकार में है जो लकड़ी से बना होता है जिसमें एक तरफ खुला होता है और दूसरी तरफ जानवरों की खाल के टुकड़े से ढका होता है।
  • ढप नृत्य उड़ीसा की जनजातियों का एक पुराना आदिवासी पारंपरिक नृत्य है। यह उड़िया के मुख्य त्योहार ‘नुआखाई’ के दौरान किया जाता है।
  • इस नृत्य प्रदर्शन में क्षेत्र के सभी गांव शांति और सद्भाव से एक साथ भाग लेते हैं। वे अपने नृत्य के माध्यम से स्थानीय देवता की पूजा भी करते हैं।
  • हाल की एक समाचार रिपोर्ट के अनुसार, यह जनजातीय नृत्य जो पहले से ही आधुनिक मनोरंजन के साधनों की वजह से अपनी प्रासंगिकता बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था, कोविड महामारी के कारण स्थिति और बिगड़ गई है।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

 UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

error: Content is protected !!