प्वाइंट निमो

नाविका सागर परिक्रमा-II (Navika Sagar Parikrama-II) के तहत भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी, INSV तारिणी (INSV Tarini पर सवार होकर, 30 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिटलटन से फॉकलैंड द्वीप के पोर्ट स्टेनली तक की यात्रा के दौरान प्वाइंट निमो (Point Nemo) से सफलतापूर्वक गुजरीं।

दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित प्वाइंट निमो, दुर्गमता का महासागरीय ध्रुव है – जो पृथ्वी पर सबसे दूरस्थ स्थान है, तथा निकटतम भूभाग ड्यूसी द्वीप (Ducie Island) से लगभग 2,688 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो पिटकेर्न द्वीप समूह का हिस्सा है।

प्वाइंट निमो अपनी अत्यंत दूरस्थता के लिए प्रसिद्ध है, जहां निकटतम इंसानी उपस्थिति अक्सर ऊपर परिक्रमा कर रहे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर होती है।

इसके अतिरिक्त, प्वाइंट निमो को निष्क्रिय अंतरिक्ष यान का कब्रिस्तान भी कहा जाता है, क्योंकि  निष्क्रिय उपग्रह और अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करने के बाद समुद्र में इसी जगह गिरते हैं क्योंकि यहां मानव आबादी प्राप्त नहीं होती है।

1999 में स्पेनिश अनुसंधान पोत हेस्पेराइड्स प्वाइंट निमो तक जाने वाला पहला जहाज बन गया था।

आईएनएसवी तारिणी  56 फुट लंबा नौकायन पोत है, जिसका निर्माण एक्वेरियस शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है और इसे 18 फरवरी, 2017 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

error: Content is protected !!