गृह मंत्री ने बेंगलुरु में NATGRID परिसर का उद्घाटन किया

The Union Minister for Home Affairs and Cooperation, Shri Amit Shah inaugurating the National Intelligence Grid (NATGRID) Bengaluru Campus, in Bengaluru, Karnataka on May 03,2022.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 3 मई को बेंगलुरु में नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) परिसर का उद्घाटन किया। NATGRID आधुनिक समय के अपराधों को रोकने में मदद करेगा और किसी भी खतरे के खिलाफ सतर्क रहेगा।

  • सरकार ने नैटग्रिड को डेटा संग्रह संगठनों से सूचना तक पहुँचने के लिए एक अत्याधुनिक और नवीन सूचना प्रौद्योगिकी मंच के विकास और संचालन का काम सौंपा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नई तकनीक में निरंतर सुधार के लिए एक अंतर्निहित तंत्र होना चाहिए और देश के भीतर किए गए विभिन्न अपराधों के तौर-तरीकों का डेटाबेस बनाने के लिए NATGRID में एक अध्ययन समूह होना चाहिए।

क्या है NATGRID ?

  • वर्ष 2008 में मुंबई में 26/11 की आतंकवादी हमले ने इस कमी को उजागर किया कि सुरक्षा एजेंसियों के पास वास्तविक समय (रियल टाइम) के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी देखने के लिए कोई तंत्र नहीं था। इसलिए इसकी परिकल्पना की गयी है।
  • NATGRID को भारत की क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करने के लिए आतंकवादियों, आर्थिक अपराधों और इसी तरह की घटनाओं की जानकारी के लिए एक सहज और सुरक्षित डेटाबेस के रूप में संकल्पित किया गया है।
  • NATGRID को संदिग्धों को ट्रैक करने और वास्तविक समय के डेटा के साथ आतंकवादी हमलों को रोकने और अप्रवास, बैंकिंग, व्यक्तिगत करदाताओं, हवाई और ट्रेन यात्रा जैसी वर्गीकृत जानकारी तक पहुंच के लिए एक मजबूत तंत्र के रूप में परिकल्पित किया गया है।
  • नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) के द्वारा भारत की आतंकवाद रोधी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक विकसित करने की कल्पना की गई है।
  • NATGRID सोल्युशन को 11 केंद्रीय एजेंसियों और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के लिए सुलभ बनाया जा रहा है।
  • नेटवर्क उपयोगकर्ता एजेंसियों को डेटा धारकों के साथ जोड़ेगा, जिससे उन्हें खुफिया सेवाओं और जांच के लिए आवश्यक वास्तविक समय की जानकारी तक पहुंच प्राप्त होगी।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!