एशिया पावर इंडेक्स 2024: भारत तीसरा सबसे पावरफुल देश 

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) ने वार्षिक एशिया पावर इंडेक्स 2024 (Asia Power Index 2024) जारी किया है।

भारत एशिया पावर इंडेक्स 2024 में तीसरे स्थान पर है, जो कोविड-19 के बाद मजबूत आर्थिक विकास के दम पर जापान से आगे निकल गया है।

सूचकांक में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले स्थान पर है जबकि चीन दूसरे स्थान पर है। इंडेक्स ने अमेरिका को 81.7 के स्कोर के साथ एशिया पावर इंडेक्स में शीर्ष पर रखा, उसके बाद चीन (72.7 के स्कोर), भारत (39.1), जापान (38.9), ऑस्ट्रेलिया (31.9) और रूस (31.1) का स्थान है।

यह इंडेक्स 27 देशों और क्षेत्रों को उनके विदेशी व्यवस्था को दिशा देने की क्षमता के आधार पर रैंक करता है। इसका दायरा पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में रूस और प्रशांत क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका तक फैला हुआ है।

इंडेक्स के मुताबिक भारत

इंडेक्स के मुताबिक भारत ने कोविड महामारी के बाद उल्लेखनीय आर्थिक सुधार दिखाया है, जिसने इसकी आर्थिक क्षमता में 4.2 अंकों की वृद्धि में योगदान दिया है।

भारत की विशाल जनसंख्या और मजबूत जीडीपी वृद्धि परचेजिंग पावर पैरिटी के मामले में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में इसकी स्थिति को मजबूत करती है।

इस सूचकांक ने भारत के उत्थान के लिए आर्थिक विकास, भविष्य की संभावना और कूटनीतिक प्रभाव को प्रमुख कारक बताया है। हालांकि, इसने यह भी बताया है कि भारत का प्रभाव उसके संसाधनों द्वारा वादा की गई क्षमता से कम है।

वैसे सूचकांक में कहा गया है कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा प्राप्त की है।

सूचकांक कहता है कि अंतर्राष्ट्रीय वार्ताओं में भारत की भागीदारी के साथ-साथ क्वाड (QUAD) में इसके नेतृत्व ने भारतको औपचारिक सैन्य गठबंधनों के बाहर, क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अनुमति दी है।

error: Content is protected !!