राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 थीम

भारत ने 23 अगस्त, 2024 को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मनाया। इसकी थीम थी “चंद्र के स्पर्श से जीवन की अनुभूति: भारत की अंतरिक्ष गाथा (Touching Lives while Touching the Moon: India’s Space Saga)।”

भारत 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बन गया और अपने दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र तक पहुंचने वाला पहला देश बन गया। लैंडिंग स्थल का नाम ‘शिव शक्ति’ पॉइंट (स्टैटियो शिव शक्ति) रखा गया।

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग ने भारत को ऐसी क्षमता रखने वाले देशों के विशिष्ट समूह में पहुंचा दिया। इसके प्रज्ञान रोवर ने भी चन्द्रमा इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” के रूप में घोषणा की।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) हर साल 28 फरवरी को ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भारत सरकार ने 1986 में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (NSD) के रूप में नामित किया।

राष्ट्रीय गणित दिवस: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धांजलि के रूप में, भारत उनके जन्मदिन – 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) के रूप में मनाता है।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस: भारत द्वारा किए गए सफल परमाणु परीक्षण को याद करने और देश की तकनीकी प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देने और सम्मानित करने के लिए हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) मनाया जाता है।

error: Content is protected !!