धनगर (Dhangars) समुदाय कौन हैं?

धनगर (Dhangars) चरवाहों का एक समुदाय है जिसकी आबादी कई राज्यों में है। हाल ही में, उन्होंने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक मार्च निकाला, जिसमें अपनी भेड़ और बकरियों के लिए “चारागाह गलियारे” (grazing corridors) की मांग की।

“चारागाह गलियारे” के लिए समुदाय की मांग वास्तव में पारंपरिक मार्गों पर अपने जानवरों को चराने के उनके अधिकार की मान्यता की मांग है।

धनगर प्राचीन काल से अपने जानवरों को विशेष  मार्गों पर चराते रहे हैं। हालाँकि, वन विभाग द्वारा वनों को संरक्षित घोषित करने के साथ ही इस समुदाय के पारंपरिक कार्य को वन भूमि पर अतिक्रमण के रूप में देखा जाने लगा है।

महाराष्ट्र के अलावा, वे गुजरात, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी रहते हैं, और अन्य जगहों पर गोल्ला और कुरुबा जैसे अन्य नामों से जाने जाते हैं।

धनगर महाराष्ट्र की विमुक्त जाति और खानाबदोश जनजातियों (Vimukta Jati and Nomadic Tribes: VJNT) की सूची में हैं, लेकिन वे दशकों से अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा की मांग रहे हैं।

error: Content is protected !!