मानव-हाथी संघर्ष के प्रबंधन के लिए वन कर्मचारियों के लिए फील्ड मैनुअल

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने 29 अप्रैल, 2022 को प्रमुख हाथी रेंज राज्यों में मानव-हाथी संघर्ष (human-elephant conflict: HEC) से निपटने वाले वन कर्मचारियों का मार्गदर्शन करने के लिए एक फील्ड मैनुअल लॉन्च किया।

  • मानव-हाथी संघर्षों के प्रबंधन के लिए भारत का फील्ड मैनुअल को उत्तराखंड के देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) में लॉन्च किया गया। पर्यावरण मंत्रालय ने भारतीय वन्यजीव संस्थान (WWI) और वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF India) के साथ मिलकर मैनुअल तैयार किया है।
  • मैनुअल के अलावा, श्री यादव ने मानव हाथी संघर्ष पर प्रारंभिक रिपोर्ट और Trumpet नामक एक पुस्तिका भी जारी की।
  • भारत लगभग 27,000 एशियाई हाथियों का पर्यावास है, जो दुनिया में हाथियों की सबसे बड़ी आबादी है।

मानव-हाथी संघर्ष

  • वर्तमान जनसंख्या अनुमान से संकेत मिलता है कि दुनिया में लगभग 50,000 -60000 एशियाई हाथी हैं। भारत में इनकी 60% से अधिक संख्या प्राप्त होती है।
  • श्री भूपेंद्र यादव ने 2 अगस्त, 2021 को राज्यसभा को बताया था कि भारत में 2018-2020 तक मानव-हाथी संघर्ष के कारण 1,401 मानव और 301 हाथियों की मौत हुई थी।
  • 2018-19 में करीब 115 हाथियों और 457 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2019-20 में 99 हाथियों और 585 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2020-21 में (दिसंबर 2020 तक) मानव-हाथी संघर्ष में 87 हाथियों और 359 लोगों की जान चली गई थी।
  • 14 प्रमुख हाथी राज्यों में अब तक लगभग 30 हाथी अभ्यारण्य स्थापित किए जा चुके हैं।

संरक्षण स्थिति

  • हाथी भारत का प्राकृतिक विरासत पशु (Natural Heritage Animal of India ) है।
  • संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN रेड लिस्ट में एशियाई हाथियों को “संकटापन्न” (Endangered) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि भारत को छोड़कर अधिकांश रेंज वाले देशों ने पर्यावास और अवैध शिकार आदि के नुकसान के कारण अपनी व्यवहार्य हाथी आबादी खो दी है।
  • फरवरी 2020 में गांधी नगर, गुजरात में CMS 13 के पक्षकारों के सम्मेलन में कन्वेंशन ऑन माइग्रेटरी स्पीशीज (Convention of the Migratory species: CMS) के परिशिष्ट I में भारतीय हाथी को भी सूचीबद्ध किया गया है।

विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day)

  • विभिन्न हितधारकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) मनाया जाता है।
  • इस दिवस का उद्देश्य हाथीदांत के अवैध शिकार और व्यापार को रोकने के लिए प्रवर्तन नीतियों में सुधार, हाथी पर्यावासों का संरक्षण, बंदी हाथियों के लिए बेहतर उपचार प्रदान करना और कुछ बंदी हाथियों को अभयारण्यों में फिर से शामिल करना शामिल करने के संबंध में जागरूकता लाना है।

Project RE-HAB

  • Project RE-HAB केवीआईसी (खाड़ी एवं ग्रामोद्योग आयोग ) के राष्ट्रीय हनी मिशन का एक उप-मिशन है। जबकि हनी मिशन मधुमक्खियां स्थापित करके मधुमक्खी आबादी, शहद उत्पादन और मधुमक्खी पालकों की आय बढ़ाने का एक कार्यक्रम है।
  • Project RE-HAB हाथी के हमलों को रोकने के लिए मधुमक्खी के बक्से को बाड़ के रूप में उपयोग करता है। Project RE-HAB के तहत, मानव क्षेत्रों में उनके प्रवेश को अवरुद्ध करने के लिए हाथियों के मार्ग में मधुमक्खी बक्से स्थापित करके “बी-बाड़” बनाई जाती हैं।
  • 15 मार्च 2021 को कर्नाटक के कोडागु जिले में 11 स्थानों पर Project RE-HAB शुरू किया गया था। बाद में इसे असम में भी लागू किया गया।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!