राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा

भारत सरकार ने 7 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (Rashtriya Vigyan Puraskar) के पहले सेट की घोषणा की है।

इनमें से 33 पुरस्कार 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर दिए जाएंगे। चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मनाया जाएगा।

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी-आधारित इनोवेशन के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यक्तिगत रूप से या टीमों में वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और इनोवेटर्स द्वारा किए गए उल्लेखनीय और प्रेरक योगदान को मान्यता देना है।

इसरो-चंद्रयान 3 टीम को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनके योगदान के लिए “विज्ञान टीम पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा।

भारतीय विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर जी. पद्मनाभन को जैविक विज्ञान में “विज्ञान रत्न पुरस्कार” के लिए चुना गया है। विज्ञान रत्न पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में आजीवन उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देता है।

आनंदरामकृष्णन सी, उमेश वार्ष्णेय, भीम सिंह, आदिमूर्ति आदि, सैयद वजह अहमद नकवी, संजय बिहारी और राहुल मुखर्जी विज्ञान श्री पुरस्कार के लिए चुने गए लोगों में शामिल हैं।

error: Content is protected !!