IPBES को मिलेगा 2024 का ब्लू प्लैनेट पुरस्कार

वर्ष 2024 का ब्लू प्लेनेट पुरस्कार (Blue Planet Prize ) रोबर्ट कोस्टांजा  और एक संस्था को दिया गया है। इनमें से एक संस्था का नाम “जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं पर अंतर-सरकारी विज्ञान-नीति मंच (Intergovernmental Science-Policy Platform on Biodiversity and Ecosystem Services: IPBES)” है।

ब्लू प्लेनेट पुरस्कार जापान के असाही ग्लास फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।

यह उन वैज्ञानिक अनुसंधान और इसके उपयोग में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए व्यक्तियों और संगठनों को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है, जिसने वैश्विक पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान प्रदान करने में मदद की है।

पुरस्कार के रूप में $500,000 की राशि दी जाती है।

जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं पर अंतर-सरकारी विज्ञान-नीति मंच (IPBES) एक स्वतंत्र अंतर-सरकारी निकाय है, जिसकी स्थापना जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के लिए विज्ञान-नीति इंटरफेस को मजबूत करने के लिए विश्व के कई देशों की सरकारों द्वारा की गई है, ताकि जैव विविधता के संरक्षण और सतत उपयोग, दीर्घकालिक मानव कल्याण और सतत विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

इसकी स्थापना 21 अप्रैल 2012 को 94 सरकारों द्वारा पनामा सिटी में की गई थी।

यह संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी नहीं है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) IPBES को सचिवालय सेवाएं प्रदान करता है।

प्लेनरी IPBES का शासी निकाय है – जो IPBES के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों से बना है और आमतौर पर प्रति वर्ष इसकी एक बैठक आयोजित होती है। 

error: Content is protected !!