नेगलेरिया फाउलेरी

मई 2024 में, केरल के कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (PAM) का इलाज करा रही एक पांच वर्षीय लड़की की मृत्यु हो गई।

प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (PAM)  एक रेयर ब्रेन इन्फेक्शन  है जो नेगलेरिया फाउलेरी (Naegleria fowleri) या “दिमाग खाने वाले अमीबा” के कारण होता है।

यह एक स्वतंत्र रूप से रहने वाला अमीबा या एककोशिकीय जीवित जीव है। नेगलेरिया फाउलेरी दुनिया भर में गर्म ताजे पानी और मिट्टी में रहता है, और जब यह नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है तो लोगों को संक्रमित करता है।

115°F (46°C) तक का उच्च तापमान इसके पनपने के लिए अनुकूल है और यह गर्म वातावरण में थोड़े समय तक जीवित रह सकता है।

नेगलेरिया फाउलेरी उस समय नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश करती है, आमतौर पर जब लोग तैर रहे होते हैं। फिर यह मस्तिष्क तक जाता है, जहां यह मस्तिष्क के ऊतकों को नष्ट कर देता है और सूजन का कारण बनता है।

PAM नॉन-कम्युनिकेबल है। PAM वाले अधिकांश लोग लक्षण शुरू होने के 1 से 18 दिनों के भीतर मर जाते हैं। इससे संक्रमित लोग आमतौर पर कोमा में चले जाते हैं और 5 दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो जाती है।

error: Content is protected !!