MQ-9B मानव रहित सशस्त्र ड्रोन (UAV)

संयुक्त राज्य अमेरिकी सरकार ने भारत को 31 MQ-9B मानव रहित सशस्त्र ड्रोन (UAV) की संभावित बिक्री के बारे में अमेरिकी कांग्रेस को औपचारिक रूप से सूचित किया है। इसकी अनुमानित लागत 3.99 बिलियन डॉलरहै।

MQ-9B रिमोट से संचालित विमान है।

अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (DSCA) ने अमेरिकी कांग्रेस को इस संभावित बिक्री के बारे में सूचित करते हुए आवश्यक प्रमाणीकरण प्रदान किया। भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने जनरल एटॉमिक्स से 31 MQ-9B UAV की खरीद के लिए एक्सेप्टेन्स ऑफ नेसेसिटी (एओएन) प्रदान की थी।

प्रस्तावित सौदे में नौसेना के लिए 15 सी गार्डियन ड्रोन और सेना और वायु सेना के लिए 16 स्काई गार्डियन शामिल हैं।

MQ-9B को अक्सर “पृथ्वी पर सबसे खतरनाक सैन्य ड्रोन” कहा जाता है, जो अत्याधुनिक तकनीक से लैस है।

यह 40,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर 40 घंटे तक उड़ान भर सकता है। साथ ही, यह हेलफायर (Hellfire) नामक हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों और स्मार्ट बमों से लैस है।

MQ-9B भारतीय सशस्त्र बलों की खुफिया, निगरानी और टोही (ISR) क्षमताओं को बढ़ाएगा

MQ-9B सी गार्जियन ड्रोन भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएगा, जो निगरानी और सटीक हमलों के लिए एडवांस्ड तकनीकी बढ़त प्रदान करते हैं।

error: Content is protected !!