न्यूरालिंक ने मानव मस्तिष्क में अपनी पहली चिप स्थापित की है

अरबपति एलन मस्क ने कहा है कि उनके न्यूरालिंक (Neuralink) स्टार्टअप ने अपने पहले मानव मरीज में ब्रेन कंप्यूटर प्रत्यारोपण स्थापित (installed a brain implant in its first human patient) किया है, जिसके प्रारंभिक रिजल्ट आशाजनक रहे हैं।

मस्क द्वारा सह-स्थापित न्यूरोटेक्नोलॉजी कंपनी का लक्ष्य ब्रेन और कंप्यूटर के बीच डायरेक्ट कम्युनिकेशन चैनल बनाना है। मश्क के अनुसार यह तकनीक AKS या पार्किंसंस जैसे न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का इलाज करने और शायद एक दिन मनुष्यों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट के बीच एक सहजीवी संबंध हासिल करने की है।

बता दें कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पिछले साल कंपनी को मनुष्यों पर इसके प्रत्यारोपण का पहला परीक्षण करने की मंजूरी दी थी।

न्यूरालिंक की तकनीक मुख्य रूप से “लिंक” (Link) नामक एक ट्रांसप्लांटेशन के माध्यम से काम करेगी। यह “लिंक” पांच सिक्कों के आकार का एक उपकरण है जो इनवेसिव सर्जरी के माध्यम से ह्यूमन ब्रेन के अंदर रखा जाता है।

दरअसल प्रत्येक वायरलेस न्यूरालिंक डिवाइस में 1,000 से अधिक सुपरथिन, लचीले कंडक्टरों की एक चिप और इलेक्ट्रोड ऐरे  होती हैं जिन्हें एक सर्जिकल रोबोट सेरेब्रल कॉर्टेक्स में डालता है।

वहां इलेक्ट्रोड को मोशन से संबंधित विचारों को रिकॉर्ड करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मस्क के विजन में, एक ऐप मस्तिष्क के इन विचारों को कर्सर को कम्यूनिकेट करके  या टेक्स्ट उत्पन्न करने के लिए इन संकेतों का अनुवाद करेगा। संक्षेप में, यह थिंकिंग  के माध्यम से कंप्यूटर को नियंत्रित करने में सक्षम करेगा।  

error: Content is protected !!