जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) 2024: भारत 7वें स्थान पर

दुबई में वैश्विक जलवायु सम्मेलन (COP-28) के दौरान जर्मनवॉच नामक संस्था ने जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (Climate Change Performance Index: CCPI) 2024 जारी किया।

CCPI 2024 में भारत को 7वें स्थान पर रखा गया है। भारत  ने पिछली रैंक से एक रैंक में सुधार किया है, और उच्चतम प्रदर्शन करने वाले देशों  में भी बना हुआ है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने लगातार पांचवें साल टॉप 10 में अपना स्थान बरकरार रखा है।

तकनीकी रूप से, केवल तीन देश – डेनमार्क, एस्टोनिया और फिलीपींस – भारत से ऊपर हैं क्योंकि कोई भी देश CCPI पर पूर्ण 100  स्कोर हासिल करने के लिए सभी चार मूल्यांकन श्रेणियों में पर्याप्त अच्छा प्रदर्शन नहीं कियाहै। इसलिए, किसी भी देश को प्रथम तीन रैंकों में नहीं रखा गया है।

G20 देशों में भारत की रैंक सबसे अच्छी है। सबसे बड़ा प्रदूषक चीन 51वें नंबर पर है  जबकि दूसरा सबसे बड़ा उत्सर्जक अमेरिका 57वें स्थान पर है।

जर्मनवॉच द्वारा जारी यह सूचकांक उन 63 देशों और यूरोपीय संघ के क्लाइमेट मिटिगेशन प्रयासों का मूल्यांकन करता है, जो वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के 90 प्रतिशत से अधिक के लिए जिम्मेदार हैं।

जलवायु संरक्षण प्रदर्शन का मूल्यांकन चार श्रेणियों में किया जाता है।  ये हैं: 1. ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन, 2. नवीकरणीय ऊर्जा, 3. ऊर्जा उपयोग और 4. जलवायु नीति।

error: Content is protected !!