भारत 2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (ISO) का अध्यक्ष बना

अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (International Sugar Organisation: ISO) की 63वीं परिषद बैठक में  भारत को वर्ष 2024 के लिए इस संगठन का अध्यक्ष घोषित किया।

इस संगठन का मुख्यालय लंदन में है। चीनी और इससे संबंधित उत्पादों का यह शीर्ष अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इसके लगभग 90 देश सदस्य हैं।  

भारत दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता और दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश रहा है। भारत की वैश्विक चीनी खपत में लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी और चीनी उत्पादन में 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

यह अग्रणी स्थिति भारत को अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त राष्ट्र बनाती है।

चीनी बाजार में विश्व के पश्चिमी गोलार्ध में ब्राजील तो पूर्वी गोलार्ध में भारत अग्रणी है।

अब, अमेरिका और ब्राजील के बाद इथेनॉल उत्पादन में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश होने के नाते भारत ने हरित ऊर्जा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और घरेलू बाजार में अधिशेष चीनी की चुनौतियों को जीवाश्म ईंधन आयात के समाधान में बदलने की क्षमता दिखाई है ।

यह उल्लेखनीय है कि भारत में इथेनॉल मिश्रण प्रतिशत 2019-20 में 5 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 12 प्रतिशत हो गया है, जबकि इसी अवधि के दौरान इथेनॉल उत्पादन 173 करोड़ लीटर से बढ़कर 500 करोड़ लीटर से अधिक हो गया है। 

error: Content is protected !!