इंडियन ऑयल सार्डिन

ICAR-केंद्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (CMFRI) के वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक लोकप्रिय फ़ूड फिश, इंडियन ऑयल सार्डिन (Indian oil sardine) के सम्पूर्ण जीनोम को डिकोड किया है।

यह पहली बार है कि भारतीय उपमहाद्वीप की इस समुद्री मछली प्रजाति के जीनोम को डिकोड किया गया है।

डिकोडेड जीनोम ऑयल सार्डिन (सार्डिनेला लॉन्गिसेप्स) के जीव विज्ञान, पारिस्थितिकी और विकास को समझने के लिए एक मूल्यवान संसाधन होगा।

इंडियन ऑयल सार्डिन भारतीय उपमहाद्वीप में एक महत्वपूर्ण मत्स्य संसाधन है।

इंडियन ऑयल सार्डिन, सार्डिनेला लॉन्गिसेप्स एक बहुत ही महत्वपूर्ण पेलजिक मछली प्रजाति है जो भारत में कुल समुद्री मछली उत्पादन का लगभग 15% योगदान देती है।

ऑयल सार्डिन के स्थानीय नाम हैं, माथी, नल्ला माथी, नेई चला (मलयालम); भुटाई (कन्नड़); तरली (मराठी और हिंदी); नोनलाई, पेइचलाई (तमिल); नूनाकवल्लु (तेलुगु); नाना कवला, डिस्को कबला (उड़िया)।

error: Content is protected !!