सूडान में मानवीय संकट

Image credit: UN-OCHA

सूडानी सशस्त्र बलों और विरोधी रैपिड सपोर्ट फोर्सेज अर्धसैनिक संगठन, या  RSF के बीच तीन महीने की भीषण लड़ाई के बाद सूडान में मानवीय संकट भयावह स्थिति में पहुंच रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन द्वारा प्रकाशित नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, खूनी संघर्ष की अपेक्षाकृत छोटी अवधि के दौरान 3 मिलियन से अधिक लोग पहले ही अपने घरों से पलायन के लिए मजबूर हो चुके हैं।

संघर्ष और विभिन्न हितधारक

अप्रैल 2023 के मध्य से, सूडान के सेना प्रमुख, अब्देल फत्तह बुरहान और उनके प्रतिद्वंद्वी,  RSF नेता मोहम्मद हमदान डागालो, जिन्हें “हेमेदती” (Hemedti) के नाम से भी जाना जाता है, ने सत्ता के लिए संघर्ष  में घातक हिंसा का सहारा लिया   है।  

RSF (Rapid Support Forces) तथाकथित जंजावीद मिलिशिया से विकसित हुआ, जो 2000 के दशक में सूडान के दारफुर क्षेत्र में एक संघर्ष में लड़े थे, जहां लंबे समय तक शासन करने वाले राष्ट्रपति उमर अल-बशीर की सरकार ने सेना को विद्रोह में मदद करने के लिए उनका इस्तेमाल किया था।

अनुमान है कि संघर्ष में 2.5 मिलियन लोग विस्थापित हुए और 300,000 लोग मारे गए। अप्रैल 2019 में,  RSF  ने सैन्य तख्तापलट में भाग लिया जिसने बशीर को बाहर कर दिया। उस वर्ष बाद में Hemedti ने एक शक्ति-साझाकरण समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसने उन्हें सेना जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान की अध्यक्षता वाली सत्तारूढ़ परिषद का डिप्टी बना दिया।  

बता दें कि सूडान के आंतरिक संघर्ष में कई बाहरी देशों का हित भी जुड़ा हुआ है और ये भी उसमे भूमिका निभा रहे हैं, और कई देश इस संघर्ष के एक तरफ या दूसरे पक्ष में हैं।

हेमेदती ने रूस के साथ संबंध विकसित किये थे। खार्तूम में पश्चिमी राजनयिकों ने 2022 में कहा था कि रूस का वैगनर समूह सूडान में अवैध सोने के खनन में शामिल था और गलत सूचना फैला रहा था।

संघर्ष से पहले हेमेदती के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय सहयोगी संयुक्त अरब अमीरात था। संयुक्त अरब अमीरात ने हेमेदती को धन  के साथ-साथ  RSF के लिए जनसंपर्क समर्थन के लिए एक मंच प्रदान किया है।

राजनयिकों और विश्लेषकों का कहना है कि मिस्र बुरहान से निपटने में सहज महसूस करता है और उसे अपने हितों के सबसे संभावित गारंटर के रूप में देखता है, जिसमें ब्लू नाइल पर ग्रैंड इथियोपियाई रेनेसा  बांध परियोजना पर बातचीत भी शामिल है।

सूडान

सूडान पूर्वोत्तर अफ़्रीका में लाल सागर की सीमा से लगा हुआ एक देश है। लगभग 46 मिलियन की आबादी वाला यह देश अफ्रीका महाद्वीप के सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक है और भौगोलिक रूप से सबसे बड़ा है।

यह दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। सूडान एक अस्थिर क्षेत्र में है, जिसकी सीमा लाल सागर, साहेल और हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका से लगती है।

इसके सात पड़ोसियों में से पांच – इथियोपिया, चाड, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, लीबिया और दक्षिण सूडान – हाल के राजनीतिक उथल-पुथल और संघर्ष से प्रभावित हुए हैं।

सूडान की राजधानी, खार्तूम ब्लू नील और व्हाइट नील नदियों के जंक्शन पर स्थित है।

error: Content is protected !!