अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने चीन को ‘विकासशील देश का दर्जा’ देना बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने एक कानून को मंजूरी दे दी है कि अमेरिका को भविष्य की संधियों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चीन को ‘विकासशील देश’ का दर्जा देना बंद कर देना चाहिए।

“विकासशील राष्ट्र स्थिति अधिनियम” (Developing Nation Status Act) नामक यह कानून अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया था।

अब, अमेरिका को चीन को एक ‘विकसित’ अर्थव्यवस्था के रूप में वर्गीकृत करने के लिए विश्व व्यापार संगठन जैसे बहुपक्षीय संगठनों को राजी करने की आवश्यकता है।

यह अमेरिका और यूरोप में उसके सहयोगी विकसित देशों के लिए चीन को दिए गए व्यापार विशेषाधिकारों को समाप्त करने और चीन द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी को कम करने के साथ-साथ विश्व बैंक द्वारा नयी अंतर्राष्ट्रीय मदद में कटौती करना आसान बना देगा।

विकाशील देशों को लाभ

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार 152 विकासशील देशों की वर्तमान सूची में संपूर्ण दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और कई एशियाई देश शामिल हैं।

विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को सस्ता ऋण मिलता है और अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का पालन करने के लिए अधिक समय मिलता है, उदाहरण के लिए, विश्व व्यापार संगठन के तहत।

विश्व बैंक हर साल विकासशील देशों को अरबों डॉलर का ऋण देता है। इंटरनेशनल बैंक ऑफ रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (विश्व बैंक समूह का हिस्सा) ने चीन में 442 परियोजनाओं के लिए 677 बिलियन डॉलर से अधिक की प्रतिबद्धता जताई है।

विश्व व्यापार संगठन स्वयं देशों को ‘विकासशील’ या ‘विकसित’ के रूप में वर्गीकृत नहीं करता है। सदस्य देश अपनी पसंद की किसी भी दर्जा का दावा कर सकता है, और अन्य इसे चुनौती दे सकते हैं।

विश्व व्यापार संगठन के प्रावधानों के अनुसार एक विकासशील अर्थव्यवस्था अपने लोगों को सब्सिडी वाला खाद्य देने का निर्णय ले सकती है और यह विश्व व्यापार संगठन के नियमों का उल्लंघन नहीं होगा। विश्व व्यापार संगठन निर्यात प्रोत्साहन और कृषि सब्सिडी की छूट, पेटेंट को लागू करने के लिए अतिरिक्त समय के रूप में कई प्रकार के लाभ प्रदान करता है।

error: Content is protected !!