भारत ने एशिया में हेलीकॉप्टर के लिए परफॉरमेंस-बेस्ड नेविगेशन का पहला प्रदर्शन किया

Representative image

प्रधान मंत्री ने GAGAN उपग्रह प्रौद्योगिकी का उपयोग करके जुहू से पुणे की उड़ान के लिए हेलीकॉप्टरों के परफॉरमेंस–आधारित नेविगेशन के लिए एशिया के पहले प्रदर्शन की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि भारत ने 31 मई, 2023 को हेलीकॉप्टरों के लिए परफॉरमेंस-आधारित नेविगेशन का एशिया का पहला प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गगन उपग्रह प्रौद्योगिकी (GAGAN satellite technology) का उपयोग करके जुहू से पुणे की उड़ान के लिए किया गया था।

परफॉर्मेंस बेस्ड नेविगेशन (PBN)

परफॉर्मेंस बेस्ड नेविगेशन (PBN) सेंसर (उपकरण) की जगह परफॉर्मेंस के आधार पर से विमान की आवश्यक नेविगेशन क्षमता प्रदान करता है।

PBN की नींव एरिया नेविगेशन या RNAV है।

PBN वर्तमान सेंसर विशिष्ट प्रणाली (जो ग्राउंड बेस्ड नेविगेशन प्रणाली का उपयोग करता है) की तुलना में अधिक लाभकारी है।

GAGAN के बारे में

GAGAN, “GPS एडेड GEO ऑगमेंटेड नेविगेशन का संक्षिप्त रूप है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अनुसार GAGAN, GPS स्टैण्डर्ड पोजीशनिंग सर्विसेज (SPS) नेविगेशन सिग्नल को आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करती है। यह तकनीक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारतीय उड़ान सूचना क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ नौवहन सेवाएं प्रदान करती है।

इसमें पड़ोसी उड़ान सूचना क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करने की भी क्षमता है।

इस प्रौद्योगिकी में GPS उपग्रह डेटा एकत्र करने के लिए सटीक रूप से सर्वेक्षण किए गए ग्राउंड रेफरेंस स्टेशनों (इंडियन रेफेरेंस स्टेशन: INRES) का एक नेटवर्क देश भर में रणनीतिक रूप से स्थित है।

इस प्रौद्योगिकी को अतिरिक्त नेविगेशन सटीकता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो यूजर्स को उड़ान के सभी चरणों के लिए जीपीएस पर भरोसा करने का विकल्प देने के लिए आवश्यक है।

GAGAN विमानन क्षेत्र के अलावा समुद्री, राजमार्गों और रेलमार्गों सहित परिवहन के सभी साधनों को नेविगेशन सेवा प्रदान कर सकती है।

error: Content is protected !!